चम्पावत, जनवरी 31 -- चम्पावत। राज्य स्तरीय प्लेसमेंट ड्राइव के तहत राजकीय पॉलीटेक्निक लोहाघाट के छात्र पंकज सिंह को बहुराष्ट्रीय कंपनी में आठ लाख रुपये का पैकेज मिला है। पंकज इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के छात्र हैं। पाटी के मंगललेख निवासी पंकज सिंह का चयन बेंगलुरु स्थित प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय सॉफ्टवेयर कंपनी थॉटवर्कस में हुआ है। उन्हें सालाना आठ लाख रुपये पर नियुक्ति मिली है। उनके पिता विक्रम सिंह महरा किसान और मां पुष्पा देवी गृहिणी हैं। वे पंचम सेमेस्टर में टॉपर रहे हैं। उनके चयन पर डीएम मनीष कुमार और पॉलीटेक्निक स्टाफ ने खुशी जताई है। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.