गोरखपुर, दिसम्बर 15 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता महराजगंज से सात बार के सांसद और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित होने के बाद भाजपा संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और व्यापारी संगठनों ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं के साथ समर्थकों ने मिठाई बांटी और आतिशबाजी कर खुशियों को साझा किया। भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय और बेनीगंज स्थित महानगर कार्यालय पर निर्वाचन की प्रक्रिया का लाइव प्रसारण हुआ। रानीडीहा स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ पटाखे फोड़े, एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान भाजपा जिला महामन्त्री व पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य डॉ. आरडी सिंह ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जहां बूथ स्तर का कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.