महाराजगंज, दिसम्बर 15 -- महराजगंज, निज संवाददाता। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व महराजगंज से सात बार के सांसद पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए जाने पर जिले में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उनके नाम की घोषणा होते ही नगर के सक्सेना चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने ढोल-नगाड़े बजाकर, पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राकेश गुप्ता ने किया। भाजपा नेता राकेश गुप्ता ने कहा कि यह महराजगंज के इतिहास की बड़ी उपलब्धि है। पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से जिले के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पंकज चौधरी के नेतृत्व में भाजपा उत्तर प्रदेश में 350 से अधिक सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.