बहराइच, फरवरी 26 -- बहराइच, संवाददाता। शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेले गए मैत्री मैच में टैक्स बार की टीम ने बल्लेबाज पंकज पांडेय के शतकीय पारी की बदौलत 256 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीएसडी डिपॉर्टमेंट की पूरी टीम 198 रनों पर आलआउट हो गई। मैत्री मैच को 58 रनों से अपने नाम कर लिया। स्टेडियम की सपाट पिच पर टॉस जीतकर टैक्स बार के कप्तान विवेक श्रीवास्तव ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए टीम ने पंकज पांडेय के शतक व मोहम्मद कासिम, अरशद व विकेक के बेहतरीन साझेदारी की बदौलत निर्धारित ओवरों में 256 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीएसडी डिपॉर्टमेंट की टीम के बल्लेबाज प्रशांत देवरिया ने 74 रन व शेखर ने 70 रन बनाकर टीम को जिताने का भरसक प्रयास किया। लेकिन दोनों बल्लेबाजों के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.