औरैया, फरवरी 10 -- औरैया, संवाददाता। परशुराम सेवा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट ने प्रदेश उपाध्यक्ष के.के. चतुर्वेदी की सहमति से मोहल्ला सतेश्वर निवासी अधिवक्ता पंकज अवस्थी को समिति की औरैया इकाई का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। मनोनयन की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रदेश अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की है कि पंकज अवस्थी संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और समाजहित से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएंगे। साथ ही उन्हें 15 दिनों के भीतर जिला कार्यकारिणी का गठन कर सूची प्रदेश कार्यालय को भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.