शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी दिनेश चन्द्र सक्सेना और राजकीय पर्यवेक्षक अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीपी श्रीवास्तव की देखरेख में कराई गई। कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए पंकज अग्निहोत्री को लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना। शीलू यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शमसुद्दीन मंत्री और जसम खान कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंकज अग्निहोत्री ने संगठन हित में कार्य करने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा। अधिवेशन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.