नई दिल्ली, मई 1 -- गूगल (Google) का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में क्या आता है? कोडिंग, ढेर सारे कंप्यूटर, और कुछ जीनियस लोग जो दिन-रात कीबोर्ड पर उंगलियां दौड़ा रहे हों। ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि अगर आपको गूगल जैसी दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी में नौकरी पानी है, तो आपको कोडिंग का उस्ताद होना ही चाहिए। साथ ही समाज में यह भी मान लिया जाता है कि आपके पास IIT या IIM जैसी किसी बड़ी और नामी यूनिवर्सिटी की डिग्री होनी ही चाहिए। लेकिन क्या वाकई हकीकत यही है? हाल ही में इंस्टाग्राम पर नेहा शर्मा नाम से गूगल की एक कर्मचारी होने का दावा करने वाली महिला ने बताया कि गूगल में कैसे नौकरी मिलती। महिला का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो की शुरुआत एक बहुत ही आम बातचीत से होती है। एक शख्स नेहा से पूछता है, "क्या आप गूगल में काम कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.