रायबरेली, मार्च 12 -- रायबरेली, संवाददाता। होली मिलन लोगों को एकता के सूत्र में जोड़ने तथा भाईचारा स्थापित करने का सबसे बड़ा माध्यम है। होली लोगों के गिले शिकवे दूर करती है तथा लोगों को सुख एवं प्रसन्नता प्रदान करती है। उक्त विचार जिला कुर्मी समाज द्वारा रॉयल एफजी लॉन मलिकमऊ में आयोजित होली मिलन समारोह में पूर्व प्राचार्य डॉ. राम बहादुर वर्मा ने व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बृज किशोर ने किया। आए हुए अभ्यागतों का स्वागत समाज के महामंत्री शरद चौधरी ने किया। समारोह में एक कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। शिवांशु पटेल व आनन्द श्रीवास्तव ने मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू व रंग भीगे चुनर वाली गीत गाकर कार्यक्रम को रोचक बना दिया। कवियों के क्रम में जय चक्रवर्ती ने न हो मध्यम कभी रंगों की ये बौछार होली में, गाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।...