न हाथ में लेकर, न बालकनी से. दिवाली पर इस शहर में पहली बार रॉकेट छोड़ने पर लगा बैन!
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- दिवाली उत्सव के दौरान बहुमंजिला इमारतों और रिहाइशी इलाकों में आग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए महाराष्ट्र के ठाणे जिला प्रशासन ने एक बड़ा और अभूतपूर्व कदम उठाया है। ठाणे के जिलाधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. श्रीकृष्ण पंचाल ने सोमवार को आदेश जारी करते हुए पूरे जिले में रॉकेट और हवा में उड़ने वाले सभी प्रकार के आतिशबाजी पटाखों पर 2 महीने के लिए पूरी तरह से रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध 9 नवंबर 2026 से लागू होकर 8 जनवरी 2027 की रात 11:59 बजे तक प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।11 जगह आग लगने और बालकनी से रॉकेट छोड़ने के बाद कड़ा कदम इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, दिवाली के दौरान ठाणे में कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.