जयपुर, मार्च 18 -- राजस्थान की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने दिल्ली दौरे को लेकर उठे सवालों पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा पलटवार किया है। बिना नाम लिए उन्होंने गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे दिल्ली जाते थे तो "दोनों पैरों में पट्टी बांध लेते थे", जबकि उन्हें न जुकाम होता है और न ही किसी तरह की कमजोरी महसूस होती है।दिल्ली दौरे पर सीएम का जवाब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विपक्ष लगातार उनके दिल्ली जाने को लेकर सवाल खड़े करता है। इस पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे किसी के इशारे पर नहीं चलते। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, "क्या मैं तुम्हारी मर्जी से चलूंगा? तुम हो कौन मेरे ऊपर?" सीएम ने कहा कि राजस्थान की जनता के हित में जो भी जरूरी होगा, वह करने से पीछे...