न सैंपल बदल पाओगे, न जांच रिपोर्ट; गोरखपुर यूनिवर्सिटी से खाने का नमूना लखनऊ ले गईं राज्यपाल
नई दिल्ली, अगस्त 7 -- यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गुरुवार को गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं। इस दौरान वहां के हॉस्टलों और मेस की हालत देख हैरान रह गईं। पता चला कि लड़कों के हॉस्टल में तो मेस ही नहीं चल रहा था। लड़कियों के हॉस्टल में जो मेस था, उसमें रखे सामान देख चौंक गई। फूड सेफ्टी वालों को मौके पर बुलाया और सैंपलिंग कराई। तेल, मसालों समेत कई सामानों का दो सैंपल भरवाया। दूसरा सैंपल लखनऊ में जांच कराने के लिए अपने साथ लेकर चली गईं। राज्यपाल की नाराजगी देख पूरे यूनिवर्सिटी में हड़कंप मचा रहा। राज्यपाल यूनिवर्सिटी की हालत देखकर इतनी नाराज थीं कि दीक्षांत समारोह के दौरान भाषण में भी हॉस्टल और मेस की हालत बयां की और बताया कि दूसरा सैंपल अपने साथ लेकर क्यों लखनऊ जा रही हैं। राज्यपाल ने कहा कि जो कमियां हैं उन्हें तो मुझे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.