गया, अप्रैल 1 -- गया जिले के बोधगया के मटिहानी में एक ऐसा अनोखा घर तैयार किया गया है, जो न सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बेहद खास माना जा रहा है। इस घर के निर्माण में न तो सीमेंट का इस्तेमाल किया गया है और न ही पानी का, बल्कि पूरी संरचना आयुर्वेदिक सिद्धांतों पर आधारित है। गोमूत्र और जड़ी-बूटियों से बनी दीवारेंइस अनोखे घर की दीवारें और फर्श गोमूत्र, गोबर और आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के मिश्रण से तैयार किए गए हैं। ईंटों की जोड़ाई में पानी की जगह गोमूत्र का उपयोग किया गया है, जबकि सीमेंट के स्थान पर प्राकृतिक तत्वों का सहारा लिया गया है। इसके निर्माण में आंवला, नीम, हर्र, बहेड़ा और चूना जैसे तत्वों का विशेष मिश्रण तैयार किया गया, जो दीवारों को मजबूत बनाने के साथ-साथ उन्हें जीवाणुरोधी गुण भी प्रदान करता है।पंचगव्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.