न समय की चिंता, न फीस की टेंशन, घर बैठे मुफ्त में सीखिए AI; 3 घंटे में मिलेगा सर्टिफिकेट
नई दिल्ली, मई 15 -- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI अब सिर्फ बड़े इंजीनियरों या आईटी कंपनियों तक सीमित नहीं रह गया है। आज के दौर में स्कूल-कॉलेज के छात्र, नौकरीपेशा लोग, छोटे कारोबारी और आम नागरिक भी AI को समझना चाहते हैं। इसी बढ़ती जरूरत को देखते हुए उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने लोगों के लिए एक खास पहल शुरू की है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे ऑनलाइन AI सीख सकता है। इसके लिए न तो किसी बड़े इंस्टिट्यूट में जाने की जरूरत होगी और न ही मोटी फीस भरनी पड़ेगी। सरकार ने 'AI For All' नाम से मुफ्त ऑनलाइन कोर्स शुरू किया है, जिसे सिर्फ तीन घंटे में पूरा किया जा सकता है।तीन घंटे का कोर्स, मिलेगा प्रमाण पत्र इस ऑनलाइन कोर्स की सबसे खास बात यह है कि इसे बहुत आसान तरीके से तैयार किया गया है ताकि तकनीक की ज्यादा जानकारी न रखने वाला व्यक्ति भी AI को समझ सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.