न युवती की मेडिकल जांच हुई न आरोपी पर कार्रवाई
गढ़वा, मई 12 -- मझिआंव। थाना क्षेत्र की 19 वर्षीया युवती को भगाकर ले जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। युवती के पिता की ओर से शिकायत के बाद पुलिस दबाव में तीन दिन बाद समुदाय विशेष का आरोपी थाना पहुंचा। उसके साथ युवती भी थी। उसके बाद युवती का बगैर मेडिकल जांच हुए उस परिजनों को सौंप दिया। युवती के पिता ने मामले में थाना में आवेदन दिया था। आरोपी पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता भी है। युवती के पिता ने बताया कि न ही प्राथमिकी ही दर्ज की गई और न ही बेटी का मेडिकल जांच ही कराया गया। यह भी पढ़ें- अपहरण मामले में युवती बरामद थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो ने बताया कि लड़की के द्वारा लड़का के विरुद्ध कोई बयान नहीं दिया गया। उसके कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं किया गया। लड़की पर कोई दबाव नहीं बनाया गया है। उसके बाद लड़की को उसके पिता को सौंपना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.