न मोबाइल, न सोशल मीडिया, 8-9 घंटे पढ़ाई... ऐसे आई डॉ. अनुज की UPSC में रैंक 1
नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- यूपीएससी का टॉपर कैसे पढ़ता है। यह सवाल हर उम्मीदवार के मन में घूमता है। जवाब कभी रहस्यमयी ट्रिक में नहीं मिलता। जवाब मिलता है एक सीधी दिनचर्या में। सुबह जल्दी उठना, घंटों बैठकर पढ़ना और रात को समय पर सोना। ऑल इंडिया रैंक एक लाने वाले डॉक्टर अनुज अग्निहोत्री की तैयारी भी कुछ ऐसी ही रही। फर्क बस इतना था कि उन्होंने इसे बरसों तक टूटने नहीं दिया। अनुज साफ कहते हैं कि सबसे ज्यादा अनुशासन उन्होंने पहले प्रयास में रखा। उनकी घड़ी तय थी। सुबह छह बजे आंख खुल जाती थी। रात ग्यारह या साढ़े ग्यारह बजे तक बिस्तर पर पहुंच जाते थे। बीच के वक्त में आठ से नौ घंटे सिर्फ पढ़ाई होती थी। यह सुनने में आसान लगता है। पर रोज इसे निभाना सबसे मुश्किल काम है। उन्होंने बताया कि इस दौर में दोस्तों से दूरी बन गई। सोशल मीडिया भी लगभग छूट गया। मोबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.