नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- किशमिश हर मीठी चीज जैसे खीर, सीवई, हलवा में लोग डालकर खाते हैं और इसका पानी पीना भी पसंद करते हैं। किशमिश सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है लेकिन बाजार में थोड़ी महंगी मिलती है। अगर बाजार के दाम की बात करें तो किशमिश 300 से 400 रुपये किलो के भाव में मिलेगी। ऐसे में अगर हम आप से कहें कि सिर्फ 50 रुपये के अंगूर से आप किलोभर किशमिश बनाकर रख सकते हैं, तो कैसा लगेगा। यूट्यूबर पूनम देवनानी ने अपनी वीडियो में किशमिश बनाने का पूरा प्रोसेस बताया है। उनका कहना है कि बिना किसी केमिकल और मशीन के आप अंगूर से किशमिश बना सकते हैं और इसे मजे से खाएं। चलिए फिर आपको बताते हैं किशमिश बनाने का पूरा तरीका-अंगूर से किशमिश बनाने का तरीका-अंगूर कैसे खरीदें? अगर आपको लंबी किशमिश खाना पसंद है, तो लंबे वाले अंगूर खरीदें और छोटी-गोल खाते ...