न भूले हैं, न भूलेंगे; मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर अखिलश यादव के पोस्टर पर सियासी उबाल
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- मुजफ्फरनगर में 2013 के सांप्रदायिक दंगों की बरसी पर लगाए गए विवादित होर्डिंग को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुजफ्फरनगर के साथ सहारनपुर और लखनऊ में भी ऐसे पोस्टर सामने आए हैं, जिनमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ 2013 के दंगों का जिक्र किया गया है। होर्डिंग पर लिखा है- 'न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे।' मुजफ्फरनगर में 7 सितंबर को नंगला मंदौड़ पंचायत के बाद भड़की हिंसा की बरसी पर रोडवेज बस स्टैंड के पास रातों-रात कई होर्डिंग लगाए गए। इनमें अखिलेश यादव की एक तस्वीर भी लगाई गई है। तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, इन होर्डिंग को किसने लगवाया, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर लगे इसी तरह राजधानी लखनऊ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.