नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- बड़े बजट और बड़े सितारों वाली फिल्मों के बीच एक छोटी-सी फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों में खूब चर्चा बटोर रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म में न तो कोई बड़ा स्टार है और न ही मसाला फिल्मों जैसा शोर-शराबा। इसके बावजूद अपनी शानदार कहानी और दमदार अभिनय के दम पर इसने दर्शकों का दिल जीत लिया है। हम बात कर रहे हैं निर्देशक विनोद कापड़ी की फिल्म 'पायर' (Pyre) की, जिसे IMDb पर 8.4 की शानदार रेटिंग मिली है। फिल्म की तारीफ सिर्फ दर्शक ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के कई सितारे और फिल्ममेकर भी कर रहे हैं।क्या है फिल्म की कहानी? यह फिल्म एक बुजुर्ग दंपति की कहानी दिखाती है। उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के पहाड़ी गांव में रह रहे पदम सिंह (80) और उनकी बीमार पत्नी तुलसी (70) अपनी जिंदगी के आखिरी दिन बिता रहे हैं। उनका इकलौता बेटा हरिया करीब 2...