न पसीना, न शरीर पर धूल... फिर ऐसे खुला राज, दिल्ली पुलिस भर्ती में दूसरे से करवाया फिजिकल टेस्ट
नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल पद के लिए वजीराबाद स्थित दिल्ली पुलिस अकादमी में चल रहे फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट में एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने यहां एक ऐसे उम्मीदवार को गिरफ्तार किया है जिसने 'मुन्नाभाई' की तर्ज पर अपनी जगह किसी अन्य व्यक्ति से फिजिकल टेस्ट (दौड़ और कूद) पास करवाया था। बताते चलें कि आरोपी की पहचान हरियाणा के सोनीपत स्थित सिलाना गांव निवासी 19 वर्षीय अक्षत के रूप में हुई है।शरीर पर धूल-पसीना न होने से हुआ शक वहीं, पुलिस के मुताबिक, 1600 मीटर की दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसी कड़ी शारीरिक परीक्षा के बाद अक्षत लंबाई और सीने के माप के लिए कतार में संदिग्ध अवस्था में खड़ा था। अधिकारियों ने गौर किया कि इतनी कड़ी मशक्कत के बावजूद उसके शरीर पर न तो प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.