धनबाद, फरवरी 5 -- धनबाद, विशेष संवाददाता निगम चुनाव से रागिनी सिंह ने दूरी बना ली है या परिवार और पार्टी की सियासत में उलझ गई हैं। इस बात की चर्चा हो रही है। बुधवार को झरिया विधायक रागिनी सिंह के पति सह पूर्व विधायक संजीव सिंह एवं भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव अग्रवाल ने नामांकन किया। रागिनी सिंह इन दोनों में से किसी के नामांकन में नहीं दिखीं। हालांकि उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पार्टी प्रत्याशी संजीव अग्रवाल का शुभकामनाएं दी हैं। मामले पर पार्टी सूत्रों का कहना है कि रागिनी सिंह धनबाद में नहीं हैं। उन्होंने पार्टी को जानकारी दी है कि उनके पति संजीव सिंह का चुनाव लड़ना संजीव सिंह का स्वयं का निर्णय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...