रांची, मार्च 12 -- रांची, संवाददाता। राज्य में कमर्शियल (व्यावसायिक) एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने का राजधानी के होटल-रेस्टोरेंट के कारोबार पर बुरा असर दिखने लगा है। बुधवार को शहर के कई होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने गैस की किल्लत के चलते अपने मेन्यू में कटौती शुरू कर दी। कुछ होटलों ने ढोसा नहीं मिल रहा है। कई जगहों पर चाय की सेवा भी बंद हो गई है। होटल संचालकों का कहना है कि इन फास्ट फूड को बनाने में गैस की खपत अधिक होती है। इसलिए इन्हें बंद करना पड़ रहा है। रांची के होटल-रेस्टोरेंट संचालकों के अनुसार उनके पास अब केवल एक से दो दिन की ही गैस बची है। कई जगहों पर मंगलवार देर शाम तक सिलेंडर खत्म हो गए थे। ऐसे में कुछ संचालकों ने बुधवार को ब्लैक मार्केट से भी गैस खरीदी, जहां एक कमर्शियल सिलेंडर के लिए 3000 से 3500 रुपये तक चुकाने पड़े। गै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.