न टॉयलेट, न छुट्टी, काम के लंबे घंटे, 25 साल के NIT इंजीनियर ने ठुकराई 19 लाख रुपये की सरकारी नौकरी
नई दिल्ली, मई 21 -- भारतीय समाज में सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (पीएसयू) में नौकरी पाना काफी बड़ी उपलब्धि माना जाता है। यहां मिलने वाली अच्छी सैलरी, नौकरी की सुरक्षा, और इन पदों से जुड़ा सामाजिक सम्मान इन्हें बहुत ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। लेकिन इन सबके उलट सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसे शख्स की कहानी वायरल हो रही है जिसने वर्क लाइफ बैलेंस के लिए सरकारी कंपनी की नौकरी को ठुकरा दिया। लोग इस युवा इंजीनियर के फैसले की तारीफ कर रहे हैं। एनआईटी कुरुक्षेत्र के 25 साल के इंजीनियर सौरभ मित्तल की कहानी ने लोगों का ध्यान खींचा है। करीब 19 लाख रुपये सालाना के सैलरी पैकेज वाली बीपीसीएल (BPCL) की नौकरी मिलने के बावजूद मित्तल ने यह नौकरी छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि उन्हें ऑफिस में काफी मुश्किल हालात और लगातार दबाव का सामना करना पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.