नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- फ्रांस से हैरान करने वाली एक खबर सामने आई है। यहां के सैकड़ों सुपरमार्केट में 11 और 12 अक्टूबर की रात को एक बड़ा साइबर अटैक हुआ। हैकरों ने दूर से रेफ्रिजरेशन सिस्टम को नियंत्रित करके फ्रीजर को हीटर जैसा बना दिया। मशीनें चल रही थीं, लेकिन वे अब स्टोर मालिकों के आदेश नहीं मान रही थीं। तापमान तेजी से बढ़ा और कई जगह 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह वही गर्मी है जो दिल्ली में मई के महीने में पड़ती है। बाद सुपरमार्केट मैनेजरों ने देखा कि आइसक्रीम और दूसरे जमे हुए खाने पिघलने लगे। खाना खराब हो गया। कुछ स्टोर में आग लगने की खबरें भी आईं। हमला इतना तेज और व्यापक था कि कई सुपरमार्केट एक साथ प्रभावित हुए। बता दें कि फ्रीजर का काम खाना ठंडा रखना होता है। लेकिन उस रात मशीनें चलते हुए भी तापमान बढ़ा रही थीं। कंट्रोलर हर कमां...