न गोदाम, न कोई व्यापारिक काम, फिर भी कर ली 1.28 करोड़ की टैक्स चोरी
बरेली, जून 2 -- जीएसटी विभाग ने करोड़ों रुपयों की कर चोरी का मामला पकड़ा। कारोबारी द्वारा बोगस फर्म बनाकर सिर्फ कागजातों में करोड़ों रुपयों का कारोबार किया जा रहा था। जो पता जीएसटी नम्बर लेने के लिए दिया गया वहां जांच करने पर न कोई गोदाम मिला, न ही वहां पर कोई व्यापारिक काम हो रहा था। सहायक आयुक्त जीएसटी ने मामले में वादी बनकर साइबर थाना में आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक मामले में जल्द विवेचना को पूरा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त जीएसटी अभिषेक शुक्ला द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक जांच के दौरान एक फर्म पीसी एंटरप्राइजेज के बारे में पता चला जिसका पंजीकृत पता 25 तिरूपति धाम बरेली का है। इस फर्म के दस्तावेजों में जो पैन कार्ड लगा है। उसमें प्रमोद चौधरी का नाम अंकित है। जांच में पता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.