नई दिल्ली, अगस्त 30 -- Itel जल्द ही एक ऐसा फोन लाने की तैयारी में है, जिसे खास तौर पर मुश्किल परिस्थितियों में काम करने वाले लोगों और किसानों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी ने अपने नए Itel Tough को टीज किया है और इसकी लॉन्चिंग सितंबर 2026 में होने की पुष्टि की है। यह फोन Itel की नई INNO यानी Innovation Series का हिस्सा होगा। कंपनी इसे आम फीचर फोन से अलग एक Rugged फोन के तौर पर पेश कर रही है। यह फोन भारत के Tier-2 और Tier-3 शहरों के अलावा गांवों, खेतों और आउटडोर काम करने वाले लोगों के लिए बनाया गया है। यानी इसका फोकस सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि रोजमर्रा के कठिन कामों में फोन को ज्यादा उपयोगी बनाना है। फोन की सबसे खास चीजों में IP54 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस, डुअल-लैंप टॉर्च और किसानों के लिए खास तौर पर बनाया ...