नई दिल्ली, मार्च 22 -- मलाई से घी निकालने का तरीका सालों से हर किचन में अपनाया जा रहा है। दूध की मलाई स्टोर की जाती है और फिर उसे पकाकर घी निकाला जाता है। लेकिन इस प्रॉसेस में समय खूब लगता है और मलाई की महक से पूरा घर भर जाता है। कई बार लोग इस महक से परेशान भी होते हैं। ऐसे में अगर आप मलाई से घी निकालती हैं, तो अब एक नया तरीका अपनाकर देखें। इस तरीके में आपको मलाई की बदबू नहीं झेलनी पड़ेगी और घी भी आसानी से कम समय में निकल जाएगा। सिर्फ 10 मिनट का काम आपको करना होगा और फिर शुद्ध-दानेदार देसी घी से आप अपना डिब्बा भर सकेंगी। मास्टर शेफ पूनम देवनानी ने ये ट्रिक अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर की है।जान लें मलाई से घी बनाने की ट्रिक-मलाई इकट्ठा करें सबसे पहले आपको 10 दिन तक मलाई स्टोर करनी है। मलाई स्टोर करने के लिए आप प्लास्टिक या स्टील का डिब्बा या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.