वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 13 -- लखनऊ के केजीएमयू के यूरोलॉजी विभाग छेड़छाड़ के आरोपी आयुष डॉक्टर को बचाने में जुट गया है। एक सप्ताह पहले पीड़ित महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत की। अभी तक अधिकारियों ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। हीलाहवाली का आलम यह है कि अभी तक जांच कमेटी तक गठित करने की जहमत नहीं उठाई। यूरोलॉजी विभाग में काकोरी मोड़ निवासी महिला इलाज के लिए आई थीं। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड जांच कराने की सलाह दी थी। महिला मरीज से डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप आरोप है कि यूरोलॉजी विभाग में अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान महिला मरीज से डॉक्टर ने छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत पीड़िता ने विभाग के अध्यक्ष से की। लगभग एक सप्ताह का समय गुजर चुका है। अभी तक विभाग की तरफ से मामले की जांच नहीं कराई गई। न ही कोई कमेटी बनाई गई। नतीजतन पीड़िता को इंसाफ नह...