न कॉल आया, न ओटीपी, फिर भी खाते से उड़ गए 50 हजार रुपये
देवघर, जून 1 -- साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के कचौड़ी गली का है, जहां एक महिला के बैंक खाते से बिना किसी कॉल, संदेश या ओटीपी के 50 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। पीड़िता ने मामले की शिकायत साइबर थाना में दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
घटना का विवरण पीड़ित महिला अनीता देवी ने बताया कि उन्होंने हाल ही में एक माइक्रोफाइनेंस बैंक से व्यवसाय शुरू करने के उद्देश्य से ऋण लिया था। ऋण की राशि को अपने कारोबार में लगाने की योजना बना रही थीं। इसी बीच अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते में सेंधमारी कर 50 हजार रुपये की निकासी कर ली। महिला ने बताया कि उन्हें इस घटना की भनक तक नहीं लगी। न तो किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, न ही मोबाइल पर किसी प्रकार का ओटीपी या निकासी संबंधी संदेश प्राप्त ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.