देवघर, जून 2 -- देवघर, प्रतिनिधि। साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। नया मामला नगर के कचौड़ी गली का है, जहां एक महिला के बैंक खाते से बिना किसी कॉल, संदेश या ओटीपी के 50 हजार रुपए की निकासी कर ली गई। पीड़िता ने मामले की शिकायत साइबर थाना में दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- न कॉल आया, न ओटीपी, फिर भी खाते से उड़ गए 50 हजार रुपयेपीड़िता का बयान पीड़ित महिला अनीता देवी ने बताया कि हाल ही में एक माइक्रो फाइनेंस बैंक से व्यवसाय शुरू करने के उद्देश्य से ऋण लिया था। ऋण की राशि अपने कारोबार में लगाने की योजना थी। उसी बीच अज्ञात साइबर अपराधियों ने बैंक खाते में सेंधमारी कर 50 हजार रुपए की निकासी कर ली। महिला ने बताया कि उन्हें इस घटना की भनक तक नहीं लगी। न किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, ना ही मोबाइल पर किसी प्रक...