नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- वर्दी पहनने का सपना पालने वाले नौजवानों के लिए वक्त तेजी से हाथ से फिसल रहा है। मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही सामान्य ड्यूटी के 7500 पदों पर अर्जी देने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है। यानी हाथ में बस चार दिन। जिसने अब तक फॉर्म नहीं भरा उसके लिए यही आखिरी मौका है। भर्ती का नोटिफिकेशन 9 सितंबर को जारी हुआ। परीक्षा मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल यानी एमपीईएसबी कराएगा। भोपाल का यह मंडल आम बोलचाल में व्यापम भी कहलाता है। कुल 7500 पदों में 700 पद विशेष सशस्त्र बल यानी एसएएफ के हैं। इन पर सिर्फ पुरुष अर्जी दे सकते हैं। बाकी 6800 पद एसएएफ से बाहर के हैं। इनमें महिलाओं को भी मौका मिलेगा। महिलाओं के लिए 35 फीसदी पद आरक्षित हैं। पूर्व सैनिकों को 10 फीसदी और होमगार्ड को 15 फीसदी हिस्सा मिलेगा।योग्यता और उम्र सामान्य एससी और ओबीसी उ...