न ऑफिस, न घर... ये तो वर्क फ्रॉम बाइक है; सड़क पर दिखा ऐसा नजारा कि लोग रह गए दंग
नई दिल्ली, जून 13 -- सोशल मीडिया पर इन दिनों हैदराबाद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक बाइक चला रहा है लेकिन लोगों का ध्यान उसकी ड्राइविंग से ज्यादा उस चीज पर गया जो उसकी बाइक के फ्यूल टैंक पर रखी हुई थी। युवक ने फ्यूल टैंक पर लैपटॉप रखा हुआ था और ऐसा लग रहा था मानो वह सफर के दौरान भी काम में व्यस्त हो। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक सड़क पर बाइक चला रहा है और उसके सामने खुले हुए लैपटॉप की स्क्रीन दिखाई दे रही है। आसपास चल रहे अन्य वाहन चालक भी इस नजारे को देखकर हैरान नजर आए। किसी राहगीर ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया जिसके बाद वीडियो इंटरनेट पर फैल गया।लोगों ने दिया 'वर्क फ्रॉम बाइक' का नाम वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। कई लोगों ने इसे '...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.