न आयुष्मान और न बीमा की जरूरत, रांची में सड़क हादसों में घायलों को अब बिना देरी फ्री इलाज
रांची, जून 30 -- रांची में सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को अब निजी अस्पतालों में भी बिना किसी देरी के इलाज मिलेगा। ऐसे मरीजों को तत्काल दूसरे अस्पताल रेफर करने पर रोक रहेगी। निजी अस्पतालों को प्राथमिक व आवश्यक उपचार उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। इस संबंध में रांची के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने सोमवार को जिले के निजी अस्पतालों के प्रबंधकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों का 1.50 लाख रुपये तक का इलाज पूरी तरह नि:शुल्क किया जाएगा। इलाज का खर्च मरीज या उसके परिजनों से नहीं लिया जाएगा। अस्पताल इलाज पर हुए खर्च का क्लेम मुख्यमंत्री राहत कोष से कर सकेंगे। प्रशासन संबंधित दावों की जांच करने के बाद अस्पतालों को निर्धारित राशि का भुगतान करेगा। सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने स्पष्ट किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.