देवघर, मार्च 9 -- देवघर, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी मधु कुमारी ने सोमवार को साइबर थाना में अज्ञात के खिलाफ आवेदन देकर बैंक खाते से रुपए गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता मधु कुमारी ने अपने आवेदन में बताया कि 7 मार्च 2026 को अपने बैंक जाकर कुछ रुपए निकालने गयी थी। बैंक प्रबंधक ने बताया कि उसके खाते में रुपए नहीं है। पासबुक अपडेट कराने पर पता चला कि उसके खाते से 3 मार्च को 10 हजार 24 रुपए, 5 मार्च को 10 हजार 24 रुपए और 7 मार्च को 6 हजार 524 रुपए अज्ञात खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। उसके खाते से कुल 26 हजार 572 रुपए ट्रांसफर किए गए थे। पीड़िता ने बताया कि उसने किसी भी व्यक्ति से कोई लेन-देन या संपर्क नहीं किया था और ना ही किसी ने फोन कर कोई जानकारी दी थी। अचानक उसके खाते से इतनी बड़ी रकम गायब होने के बाद व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.