नई दिल्ली, मई 25 -- अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ बनने के चक्कर में पाकिस्तान की हालत खास्ता हो चुकी है। ना ही अमेरिका पाकिस्तान की बात सुन रहा और ना ही शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर मिलकर ईरान को बातचीत के लिए मना पाए हैं। अब पाकिस्तान मदद के लिए चीन की शरण में पहुंचा है। चीनी सरकारी टेलीविजन की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर भी बीजिंग पहुंचे हैं। यहां शरीफ और मुनीर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अन्य अधिकारियों के मिलकर इस मुद्दे का समाधान ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। यह दौरा इसीलिए भी अहम है कि क्योंकि इससे ठीक पहले आसिम मुनीर ईरान में थे।तेहरान में सीक्रेट मीटिंग बीजिंग रवाना होने से पहले शुक्रवार और शनिवार को जनरल आसिम मुनीर पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के साथ अचानक ईरान की...