नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- Ex Army Chief MM Naravane News: जून 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ भारतीय जांबाज सैनिकों की हुई झड़प मामले में पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने इस बात से इनकार किया है कि संकट के उस समय में सेना को "उसके हाल पर छोड़ दिया गया" था। उन्होंने दो टूक कहा कि उन्हें सरकार का पूरा समर्थन प्राप्त था और अगर स्थिति की मांग होती, तो उन्हें चीनी सैनिकों पर गोली चलाने का पूरा अधिकार था। पूर्व सेना प्रमुख की यह टिप्पणी संसद में हुई एक तीखी बहस के कुछ महीनों बाद आई हैं। संसद के निचले सदन लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने दावा किया था कि जनरल की अप्रकाशित किताब 'फोर स्टार्स ऑफ़ डेस्टिनी' से यह खुलासा किया गया है कि प्रधानमंत्री ने (रक्षा मंत्री के माध्यम से)उनसे कहा था, "जो तुम्हें सही लगे, ...