नई दिल्ली, जून 3 -- TMC Crisis: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस समय बड़ा भूचाल आया हुआ है। विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपनी स्थापना (1998) के बाद से पहली बार इस तरह के संकट से जूझ रही है, जब पार्टी के बागी गुट ने ही खुद को असली गुट बता दिया हो और पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी द्वारा नामित नेता विपक्ष की जगह बागी गुट के नेता ने विधानसभा अध्यक्ष द्वारा खुद को नेता प्रतिपक्ष घोषित करवा लिया हो। पार्टी के कुल 80 में से 60 विधायक इस बागी गुट की तरफ हो गए हैं। इस सियासी घटनाक्रम में सबसे बड़ी और चौंकाने वाली बात यह है कि यह सब उस बागी विधायक के इशारे पर हुआ जिसने पहली बार ही विधानसभा का मुंह देखा है और ममता बनर्जी की स्थापित पार्टी की नींव हिला दी है। जी हां, विधानसभा अध्यक्ष रथिंद्र बोस ने ऋतब्रत बनर्जी को बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्...