दरभंगा, मई 15 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। सीबीएसई बोर्ड द्वारा प्रकाशित 12वीं के रिजल्ट में न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल, कादिराबाद के छात्र-छात्राओं ने शत-प्रतिशत कामयाबी पाई। पूरे स्कूल परिवार ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाध्यापक तलत आरा बेगम ने सभी को मिठाई खिलाकर कामयाबी की बधाई दी व अभिभावकों को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये बच्चे भारत के भविष्य हैं और आने वाला कल इन्हीं के कंधों पर भारत नया इतिहास लिखेगा। उन्होंने कहा कि आप लोग इसी तरह से मेहनत करते रहें और समाज व देश के लिए उदाहरण बनें। मौके पर वाइस प्रिंसिपल ई. शाहबाज अली खान, धर्मेंद्र कुमार, विनय कुमार झा, मनीष कुमार चौधरी, राखी झा, सुमन कुमारी, सिद्धांत सिंह, अरमान अहमद,रजिया सुल्तान, सिफा परवीन आदि की उपस्थिति रही। यह भी पढ़ें- क्रिसें...