दरभंगा, जून 22 -- दरभंगा। न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल, कादिराबाद के निदेशक रेयाज अली खान को नेशनल एजुकेशन अवार्ड 2026 से डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी, देहरादून में आयोजित ऑल इंडिया प्रिंसिपल एंड एजुकेटर कॉन्क्लेव के दौरान सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्यालय परिवार एवं बिहार के लिए गौरव का विषय है। सम्मान मिलने पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। प्राचार्या तलत आरा बेगम सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी भविष्य में उत्कृष्ट कार्य कर समाज में सम्मान प्राप्त करेंगे। यह भी पढ़ें- हैदराबाद में सम्मानित हुए बृज बिहारी मिश्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...