दरभंगा, मार्च 31 -- दरभंगा। कादिराबाद स्थित न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल में वार्षिक अकादमिक सत्र 2025-26 का रिजल्ट घोषित किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शिक्षकों से बच्चों की प्रगति पर चर्चा की। प्रधानाध्यापिका तलत आरा बेगम ने सभी का स्वागत करते हुए आधुनिक शिक्षा के तहत लैंग्वेज लैब, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक लैब शुरू करने की घोषणा की। स्कूल टॉपर में अभिया कुमारी प्रथम रहीं, जबकि विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में आए सभी मेहमानों का स्वागत कर अल्पाहार कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...