न्यू हिसुआ बाईपास सड़क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू
नवादा, अगस्त 13 -- न्यू हिसुआ बाईपास सड़क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इस संबंध में सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन की अधिसूचना जारी कर दी गयी है। कुल 40.1415 एकड़ भूमि का अर्जन होना है। जिला भू-अर्जन शाखा द्वारा जिले में यातायात सुगमता के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। न्यू हिसुआ बाईपास एनएच-82 पर बगोदर से एसएच-8 के उड़सा आहर वाया बगोदर करमचक पथ का निर्माण, उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण किया जाना है। इस पहल के बाद हिसुआ क्षेत्र में आवागमन बेहतर, सुगम और सुचारू हो जाएगी। नवादा जिला भू-अर्जन शाखा के समाहर्ता द्वारा जिले में सड़क अवसंरचना और यातायात सुगमता के दृष्टिकोण यह कदम उठाया गया है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से प्रारंभ कर दी गई है। इस संदर्भ में भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.