हरदोई, दिसम्बर 27 -- हरदोई, संवाददाता। न्यू हाइट्स स्कूल में विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से 'प्रदर्शनी पैनोरमा' तथा विंटर कार्निवाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम सदर सुशील कुमार मिश्रा ने किया। विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता और नवाचार से सजी प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी। प्रदर्शनी में कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। इनमें वैष्णो देवी पर आधारित धार्मिक एवं सांस्कृतिक मॉडल, भारत सरकार के 'ऑपरेशन सिंदूर' पर आधारित सामाजिक जागरूकता मॉडल, प्राथमिक कक्षाओं के लिए स्वर तथा गणितीय संक्रियाओं को सरल तरीके से समझाने वाले शिक्षण मॉडल शामिल रहे। इसके अलावा अंग्रेज़ी साहित्य के प्रमुख लेखकों पर आधारित प्रस्तुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.