मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर, वसं। स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में चल रहे रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन जिला फुटबॉल लीग में मंगलवार को न्यू स्टार फुटबॉल क्लब ने पुलिस ब्वॉयज फुटबॉल क्लब को 4-0 से करारी शिकस्त दी। दो मुकाबले निर्धारित थे, लेकिन आईजी स्पोर्टिंग क्लब की अनुपस्थिति के कारण युग सृजन फुटबॉल क्लब को वॉकओवर मिला। खेल के 5वें मिनट में ही न्यू स्टार के अमरजीत ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक यही स्कोर कायम रहा। दूसरे हाफ के 40वें मिनट में अलसार आलम ने दूसरा गोल किया। 53वें मिनट में अमरजीत ने फिर गोल कर 3-0 की बढ़त दिला दी। 58वें मिनट में अभय ने चौथा गोल दागा। लीग संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि 18 फरवरी को दो मैच खेले जाएंगे। शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब व ठक्कर बाबा हॉस्टल फुटबॉल टीम और किंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.