मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- खतौली। बुधवार को न्यू सेंट मैरी ग्लोबल स्कूल का आठवां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, पहले स्कूल के अंदर पूजा अर्चना कराई गई उसके बाद बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय के डायरेक्टर सागर सोम ने कहा कि पिछले इन आठ सालों में स्कूल के कई बच्चे नंबर एक की पोजीशन पर रहे हैं। स्कूल का अच्छा रिजल्ट, अच्छी पढ़ाई भी होती है। इस दौरान पिंकी सोम, प्रधानाचार्य वीना विहान, उप प्रधानाचार्य विनोद कुमार, स्कूल के डायरेक्टर सागर सोम की माता पूर्व ब्लाक प्रमुख शीला देवी भी मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.