हाजीपुर, दिसम्बर 14 -- राघोपुर । संवाद सूत्र। कच्ची दरगाह एवं बिदुपुर के बीच बन रहे न्यू सिक्स लेन पुल के दूसरे फेज के कार्यों का रविवार को पथ निर्माण विभाग के विशेष सचिव पंकज कुमार पाल एवं बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के एमडी शीर्षत कपिल ने अधिकारियों की टीम के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विशेष सचिव ने पुल के कार्यों ने तेजी लाने का निर्देश दिया। रविवार सुबह करीब 11 बजे विशेष सचिव ने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ सबलपुर से फतुहा के बीच हो रहे सड़क चौडीकरण एवं सबलपुर मे बन रहे एन म्यूजियम के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सिक्स लेन पुल के पाया नंबर 23 के पास पुल के ग्राफिक्स मैपिंग चार्ट के माध्यम से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने न्यू सिक्स लेन पुल के एमपी 23 से लेकर एमपी 51 तक चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौ...