न्यू वोटर्स अभियान के साथ मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन
चतरा, अगस्त 5 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि । मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत बुधवार को प्रखंड सिमरिया के सभी 103 मतदान केंद्रों व प्रखंड कार्यालय में प्रारूप मतदाता सूची और एएसडीडी सूची का प्रकाशन किया गया। इसी अवसर पर पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक सभी शैक्षणिक संस्थानों एवं मतदान केंद्रों पर नए वोटर अभियान चलाया गया, जिसमें बीएलओ, सुपरवाइजर, वॉलंटियर, बीएलए-2 तथा नए मतदाताओं ने भाग लिया। छूटे हुए पात्र मतदाताओं से घोषणा-पत्र सहित फॉर्म-6 भी प्राप्त किए गए। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने बताया कि मतदाता सूची ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध है। दावा एवं आपत्ति 5 अगस्त से 4 सितंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Simdega News: प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 4 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति: डीसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.