न्यू वीआईपी मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए छाए की व्यवस्था
मिर्जापुर, जून 6 -- मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी धाम में पंक्तिबद्ध खड़े दर्शनार्थियों को कड़ी धूप से बचाने के लिए छाए की व्यवस्था की गयी है। विंध्याचल मण्डल के कमिश्नर के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट ने यह व्यवस्था कराया है। कमिश्नर राजेश प्रकाश से दर्शनार्थियों और अन्य लोगों ने कहा था कि न्यू वीआईपी मार्ग पर जब लंबी लाइन लगती है तब चिलचिलाती धूप में दर्शनार्थियों को खड़े रहना पड़ता है। जनता की इस मांग पर कमिश्नर ने दर्शनार्थियों को धूप से बचाने के लिए हरे चादर की छाया करने का निर्देश दे दिया। कमिश्नर के आदेश पर तत्काल सिटी मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार ने शुक्रवार को न्यू वीआईपी पर हरे चादर की छाया करा दी। छाया होने से दर्शनार्थियों को धूप से राहत मिलेगी। वहीं श्रद्धालुओं का कहना है कि न्यू वीआईपी मार्ग पर वाटर कूलर की भी जरूरत है ताकि देर तक लाइन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.