उरई, अप्रैल 2 -- कुठौंद। न्यू विजन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट परिणाम हासिल करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय के मेधावी छात्र काव्यांश कुमार ने टॉप स्थान प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय द्वारा जारी टॉपर्स सूची के अनुसार विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त किए। स्कूल टॉपर्स में काव्यांश कुमार (कक्षा 1), प्रेरणा अवस्थी (कक्षा 2) और विकास (कक्षा 8) ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार एलकेजी में शिवांश द्विवेदी प्रथम, सान्वी त्रिपाठी द्वितीय एवं वेद तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। यूकेजी में प्रदुम प्रथम, जानवी द्वितीय एवं पिहु तृतीय स्थान पर रहे।विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों क...