धनबाद, दिसम्बर 25 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया हेटलीबांध स्थित न्यू लिटिल फ्लावर स्कूल में बुधवार को प्राचार्या राखी सिंह के दिशा निर्देशन में मेरी क्रिसमस को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 8 की छात्रा शालिनी सिंह के भाषण से हुई। प्राचार्या राखी सिंह ने बच्चों को प्रभू यीशु के जन्म के बारे में विस्तर से बताया। वही सांता क्लॉज के रूप में बच्चें ने सभी बच्चों के बीच चॉकलेट व खुशियां बांटे। मनमोह पोशाक में नन्हें मुन्हें बच्चों ने जिंगल बेल्स जिंगल बेल्स.. वी विश यू ए मैरी क्रिसमस , एंड ए हैप्पी न्यू ईयर.. आदि जैसे गीतों पर झूमे। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर चला बच्चों ने नृत्य संगीत नाटक आदि की मनमोहक प्रस्तुति। सफल बनाने में आरपी शर्मा , सुभाषिश दास , रचना , प्रियंका , विनीश आदि शिक्षक शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.