धनबाद, नवम्बर 14 -- झरिया। न्यू लिटिल फ्लावर स्कूल झरिया में शुक्रवार को धूमधाम से बाल-दिवस मनाया गया। प्रातः सभा में शिक्षकों ने भारत में पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन वृत पर प्रकाश डाला। इसके बाद कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही प्राचार्या राखी सिंह ने नर्सरी से लेकर कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिताओं के दौरान उत्साह भरा। इसके बाद बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ कई कार्यक्रमों बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुति दी। प्राचार्या राखी सिंह, शिक्षक आर पी शर्मा, विनोद शर्मा, विवेकानंद कुमार ने बच्चों को बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका विनीश, रचना, प्रिंयका, वंदना की प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.