धनबाद, मई 20 -- हेटलीबांध स्थित न्यू लिटिल फ्लावर स्कूल के प्रांगण में मंगलवार से नन्हे-मुन्नों के लिए दो दिवसीय समर कैंप शुरू हुआ। विद्यालय की प्राचार्य राखी सिंह के दिशा-निर्देश में आयोजित शिविर का उद्घाटन झरिया थाना के अवर निरीक्षक एसके यादव ने किया। नर्सरी से पहली कक्षा तक के करीब 120 छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। उद्घाटन समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पहले दिन बच्चों ने योगा, गन-शूटिंग, जल-छलकन, खेलकूद जैसी शारीरिक गतिविधियों के साथ हिंदी-अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता, संगीत और नृत्य का भरपूर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव, अंकित, विनीश, प्रियंका एवं वंदना भट्टाचार्या समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। यह भी पढ़ें- हाथकाठी प्राथमिक विद्यालय हिंदी में समर कैंप का रंगारंग ...